पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य 

कुक्षी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीश हर्ष राज दुबे ने कहा कि इस पृथ्वी पर प्रकृति का पूर्ण रूपेण दोहन मानव ने किया है, किंतु पर्यावरण का ध्यान हम लोगों ने नहीं रखा है।प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसके जिम्मेदार हम सब नागरिक है,पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य हैं, भारतीय संविधान में भी पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य बनाया गया है। अधिवक्ता संघ कुक्षी के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने कहा की अधिवक्तागण न्यायालय परिसर में वृक्ष लगाए तो हमारा न्यायालय ग्रीन कोर्ट बन जाएगा।शासकीय अधिवक्ता आर.के. गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण और वृक्षों का इस प्रकार ख्याल रखना चाहिए जिस प्रकार हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं सभी अधिवक्तागण ने लगाए गए वृक्षों की देखभाल करने की शपथ ली। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल जैन, संघ के सचिव प्रभु मंडलोई एवं अधिवक्ता दिलीप वर्मा, राजेंद्र पाटीदार, देवेश पाटीदार, सुरसिंह कन्नौज, राहुल माहेश्वरी, आकाश राठौर ,राजकुमार पाटीदार, अहमद शेख,पदम मौर्य, इडलसिंग रावत तथा न्यायालय के कर्मचारी के साथ पक्षकारगण भी उपस्थित थे ।

Next Post

फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर जांच के आदेश

Thu Jun 5 , 2025
छिंदवाड़ा। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। यह मामला कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार से जुड़ा हुआ है। उन पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडऩे का आरोप लगा था। इस […]

You May Like