फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर जांच के आदेश

छिंदवाड़ा। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। यह मामला कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार से जुड़ा हुआ है। उन पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडऩे का आरोप लगा था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत कर्ता नन्हेराम गोहिया और अन्य शिकायतकर्ताओं ने 16 अप्रैल 2025 को एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाया गया कि पुन्हार ने कूटरचित एससी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करें और पूरी रिपोर्ट जल्द भेजें। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है, कि संजय पुन्हार अनुसूचित जाति से नहीं हैं। उन्होंने कथित तौर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। इसी के आधार पर आरक्षित सीट से जिला पंचायत चुनाव लड़ा और जीते।

जा सकती है कुर्सी

गौरतलब है कि गृह विभाग के उप सचिव डॉ इक्षित गढ़पाले ने उक्त आदेश कलेक्टर को जारी किए है। इस आदेश के बाद उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच होगी। यदि जांच में प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है, तो ऐसे में संजय पुनहार को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ सकती हैं।

इनका कहना है

इस मामले को लेकर मेरे पास अभी ऐसी कोई आदेश नहीं आया है। यदि ऐसा कुछ भी होता है, तो हाई कोर्ट जाऊंगा। हालांकि जनप्रतिनिधि को हटाने के पावर किसी को नहीं होते, सिर्फ हाईकोर्ट ही हटा सकता है।

संजय पुन्हार, जिला पंचायत अध्यक्ष छिंदवाड़ा

Next Post

MPL सीजन-2 सिंधिया कप के लिए भोपाल लेपर्ड्स की टीम घोषित अरशद खान होंगे कैप्टन

Thu Jun 5 , 2025
भोपाल।मध्य प्रदेश लीग (MPL) “सिंधिया कप” के पहले सीजन की सफलता के बाद, अब दूसरा सीजन ग्वालियर में होने जा रहा है। भोपाल की टीम भोपाल लेपर्ड्स ने गुरुवार को “सिंधिया कप 2025” के लिए अपनी टीम की घोषणा की और साथ ही नई जर्सी का अनावरण भी किया। भोपाल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।