दमोह में चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

दमोह। जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलहरी गांव के समीप शनिवार दोपहर कबाड़ से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जैसे ही ड्राइवर ने आग की लपटें उठते देखी तत्काल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई.स्थानीय लोगों ने आग देखी तो पाइप लाइन के सहारे ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया.साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ट्रक को खाली कर आग को बुझाया गया.गनीमत रही समय पर आग बुझ गई जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हो पाई. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से दिल्ली एक ट्रक कबाड़ का सामान लेकर जा रहा था.दमोह के जबेरा थाना क्षेत्र के जलहरी गांव के समीप पहुंचते ही अचानक इस कबाड़ में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप रख लिया जिससे ट्रक भी आग की चपेट में आ गया. ड्राइवर ने आग देखी तो ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर तत्काल कंडक्टर के साथ वह चलते ट्रक से कूद गया. जानकारी मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने मोटर पंप चालू कर आग को बुझाने का प्रयास किया और जेसीबी की मदद से ट्रक में भरे पूरे कबाड़ को सड़क किनारे फेंक दिया. कुछ ही देर में आग बुझ गई. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया और सड़क पर जाम के हालात बनने लगे, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से किसी प्रकार का कोई जाम नहीं लग पाया और एक बड़ा हादसा टल गया.आग बुझाने में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक सतीश नामदेव,देवेंद्र रैकवार,आरक्षक वीरेंद्र सिंह,राहुल शर्मा,कलाम खान,प्रमोद ड्राइवर,स्थानीय निवासी विजय लोधी जलहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

मोइज के तूफानी शतक से फ्रेण्डस क्लब ने हेरिटेज बैतूल को हराकर सुपर 8 में पहुची

Sat Jan 17 , 2026
सारणी। स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच शुभआरंभ हेरिटेज बैतुल व अभीकर्ता इलेवन बगडोना के बीच खेला गया.पहले बल्लेबाजी करते हुए अभीकर्ता इलेवन बगडोना ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 80 […]

You May Like