इंदौर: चौईथराम सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले चार युवकों का एक युवक से विवाद हो गया. दुकान लगाने से मना करने के बाद आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी. युवक ने विरोध किया तो चारों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी. घटना में उसकी गर्दन और दाहिने हाथ में चोट आई है.चितावद आनंद नगर निवासी प्रिंस पंवार चौईथराम मंडी की दुकान नंबर 175 पर दुकान लगाने पहुंचा था. इसी दौरान शंकर योगी, उमेश योगी, चिराग योगी और विनायक योगी वहां पहुंचे.
चारों ने प्रिंस को दुकान लगाने से रोकते हुए विवाद शुरू कर दिया. प्रिंस ने बताया कि दुकान उसके पिता के नाम पर है और वह दुकान लगाएगा. इसी बात पर चारों युवक गाली गलौज करने लगे. प्रिंस ने गाली देने से मना किया तो विवाद मारपीट में बदल गया. चारों ने उसके साथ हाथ थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे उसकी गर्दन और दाहिने हाथ में चोट आई. घटना के बाद प्रिंस ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने शंकर, उमेश, चिराग और विनायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस विवाद की वजह और घटना के संबंध में आगे जांच कर रही है.
