पीएम स्वनिधि, संकल्प से समाधान, सीएम हैल्पलाइन के कार्यों में लाएं तेजी : निगमायुक्त

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकश अहिरवार ने निगम के विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विशेष रूप से पी.एम. स्वनिधि, ई-के.व्हाय.सी. और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के कार्यो में अभी से सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ जमीनी धरातल पर उतरकर गति लाने के निर्देश दिये।

इस दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने विशेष जोर दिया कि पी.एम. स्वनिधि एवं संकल्प से समाधान, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलने वाले ऋण और उनके पुनर्वास की स्थिति की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने संकल्प से समाधान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का तत्काल निराकरण करने निर्देश प्रदान किये।बविभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की ई-के.व्हाय.सी. के साथ ही, सी.एम. हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण के लिए निर्देश दिये।

तालाबों के आसपास से हटाए जाएं कब्जे

नगर निगम द्वारा पहले चरण में शहर के प्रमुख तालाबों क्रमश: हनुमानताल, अधारताल, और रानीताल तालाब के उन्नयीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। प्रगति की जानकारी के लिए निगमायुक्त ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों के आस-पास के क्षेत्रों को पूरा अतिक्रमण मुक्त किया जाये और कार्यो में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्धारित सभी कार्यो को पूर्ण कराया जाये। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण के आगामी चरणों को देखते हुए, शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, सहायक आयुक्त, एवं सभी विभागीय प्रमुखों के साथ संभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन और को-फाउंडर श्री रामदेव अग्रवाल के विचार आसान और समझने वाली हिंदी में अनुवादित किए गए 

Mon Feb 2 , 2026
“यह बजट भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक बेहद अहम कदम है। डेटा सेंटर्स को 2047 तक 100% टैक्स छूट देना एक बहुत बड़ा और गेम-चेंजर फैसला है। यह कुछ वैसा ही है जैसा 90 के दशक में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का बूम था। हम पहले से ही AI को […]

You May Like