भोपाल, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संवेदनशील पहल पर पीएम श्री एयर एबुलेंस सेवा के तहत विदिशा जिले के टप्पा मानोरा निवासी कैंसर पीड़ित सुरेंद्र लोधी को उपचार के लिए भोपाल से नागपुर एयर एम्बुलेंस से भेजा गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से श्री लोधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदेशवासियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदिशा जिला निवासी श्री लोधी लंग कैंसर से पीड़ित हैं।
