
छिंदवाड़ा। शहर से लगे इमलीखेड़ा के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में आग लग जाने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया. आग बुझाने के लिए अलग-अलग स्थानों से 15 फायर ब्रिगेड बुलाई गई जिसके बाद करीब घंटो मशक्खत करने के बाद आग बुझाई गई. बता दे कि इमलीखेड़ इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में प्रकाश गुप्ता की पाइप बनाने की फैक्ट्री है आज दोपहर अचानक फैक्ट्री में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम अधिकारी सहित प्रशासनिक अमला और पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई. फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए नगर निगम की अग्निशमन शाखा एवं जिला परिषद की टीम करीब 15 फायर ब्रिगेड वाहनों से फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया. आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारों के साथ 20 लीटर लिक्विड फोम के 40 केन एवं अग्निशमन पाउडर का प्रयोग किया गया.
फायर ब्रिगेड ने लगाई 8 से 10 चक्कर
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी में लगभग 5 हजार लीटर पानी आता है, और इन 15 गाडिय़ों ने 8 से 10 चक्कर लगाकर पानी भरते हुए आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायण, एसडीएम, निगम कमिश्नर सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्य सहायक कुलदीप ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि पूरी तरह से बुझाने के लिए अभी भी लगातार पानी का छिड़काव किया गया.
शार्ट सर्किट होने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई. आब बुझाने के लिए नागपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई इसके साथ ही परासिया, बडकुही, चौरई, चांद, बिछुआ, अमरवाड़ा की फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया. साथ ही टैंकरों से भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अधिकारी भी मौजूद रहे.
आग बुझाने में करनी पड़ी माशक्कत
प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिससे आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया. प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग बार-बार भडकी, जिससे फायर ब्रिगेड को आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग का विकराल रूप देखने के बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम सुधीर जैन, निगम आयुक्त सीपी राय, जोन प्रभारी विवेक चौहान मौके पर पहुंचें और अमले को आग पर जल्द से जल्द आग पर काबू पाने सहित आसपास के एरिया को खाली करवाया .
