एक नवंबर का ‘दिल्ली चलो मार्च’ होकर रहेगा, वोट चोरी के खिलाफ एकजुट होंगे छात्र, किसान और युवा : खेड़ा

नई दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के निकाले गए मार्च से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब लोगों के माध्यम से विपक्ष को एक नवंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो मार्च’ स्थगित करने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि यह मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। श्री खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए रविवार को कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा सहित लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोग एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ जन-आवाज बुलंद करने का मंच बनेगा।

दिल्ली के व्यापारियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए श्री खेड़ा ने आरोप लगाया कि पार्टी व्यापारियों का राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी भी मार्च में शामिल होंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से राजधानी में आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और कारोबार को भी लाभ होगा।
श्री खेड़ा ने कहा कि एक नवंबर का मार्च लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यवधान नहीं, बल्कि मोदी युग के पतन का अग्रिम उत्सव है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘दिल्ली चलो मार्च’ व्यापक जनसमर्थन के साथ सफल होगा।

.....

Next Post

श्री गौर राधा रमन मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव, कल निकलेगी शोभायात्रा

Sun Oct 25 , 2026
दमोह: शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गौर राधा रमन मंदिर में चल रहे भक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर पूज्य महाराज श्री द्वारा भगवान के भक्तों की सत्संग चर्चा श्रवण कराई गई। यह सभी कार्यक्रम वृंदावन से पधारे पूज्य महाराज श्री श्री 108 श्री हरे कृष्ण दास जी […]

You May Like