शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत

जबलपुर: एक महिला ने शिक्षा विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। इसी दौरान उसकी पहचान शिक्षा विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई, जिसका उसके घर आना-जाना था।

आरोप है कि एक दिन महिला के पति के घर पर मौजूद न होने के दौरान आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया, जिसके झांसे में आकर उसने अपने पति से अलग होने का फैसला किया।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद करीब दस वर्षों तक आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब भी वह विवाह की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

शादी को दस दिन नहीं बीते और ससुराल पक्ष देने लगा प्रताड़ना

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर: मैडम…मेरी शादी को 10 दिन भी नहीं बीते थे और ससुराल पक्ष मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा, मुझे घर से भी निकाल दिया, मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह बातें नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर डीएसपी आकांक्षा […]

You May Like

मनोरंजन