कृष्ण-शिव परंपरा का संगम: पौराणिक श्रोणितपुर सोहागपुर बनेगा प्रमुख तीर्थ

सोहागपुर। द्वापर युग की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को अपने भीतर समेटे सोहागपुर (प्राचीन श्रोणितपुर) का महत्व शिवपुराण और श्रीकृष्ण कथा में विशेष रूप से वर्णित है। यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध की ससुराल रही है, जहां असुरराज बाणासुर की पुत्री उषा से उनका विवाह हुआ था।

यह जानकारी हाल ही में माखन नगर बाबई पधारे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को देते हुए भाजपा नेता गौरव अग्रवाल ने बताया कि

पौराणिक कथाओं के अनुसार असुरराज बाणासुर ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। उसकी भक्ति से अभिभूत होकर भगवान शंकर ने वरदान स्वरूप परिवार सहित श्रोणितपुर में निवास किया। इसी कारण यह क्षेत्र शिवभक्ति और कृष्णलीला — दोनों का अद्भुत संगम माना जाता है।

यह बात मुख्यमंत्री ने ध्यान से सुनी और कहा कि मतलब यहां पर रिश्तेदारी हुई थी ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा कर रखी है कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद श्रोणितपुर सोहागपुर का धार्मिक और पर्यटन महत्व और भी बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि जमनी सरोवर ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि भी रहा है, जो भगवान परशुराम के पिता थे।

धार्मिक आस्था, पौराणिक गौरव और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध सोहागपुर आने वाले समय में कृष्ण-शिव परंपरा के प्रमुख तीर्थ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकता है।

Next Post

तेज रफ्तार कार घर में घुसी, भोजन कर रहे व्यक्ति घायल 

Tue Jan 20 , 2026
आलोट। रात में अनियंत्रित होकर एक कार घर में घुस गई। इससे भोजन कर रहे व्यक्ति हादसे का शिकार हो गए। घायल होने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बीती रात ग्राम रिछा के रोड किनारे बने विजय सिंह पिता बापू सिंह (55) के पक्के मकान में शिफ्ट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।