जनसुनवाई में आये 164 आवेदन

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 164 आवेदन दिये। जिसमें 132 नये आवेदन हैं तथा 32 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, आर्थिक सहायता, संबंल योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता, पात्रता पर्ची, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड और अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

अग्रवाल नवयुवक संघ ने रक्तदान किया

Tue Sep 23 , 2025
ग्वालियर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ने मंगलवार को दूसरे दिन रक्तदान किया। शिविर मायाचंद की धर्मशाला फोर्ट रोड पर आयोजित किया गया। लगभग 92 अग्रवाल बंधुओं एवं अग्रवाल बहनों ने रक्तदान किया। अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुदामा अग्रवाल ने इस मौके पर रक्तदान की […]

You May Like