भोपाल: नगर निगम भोपाल ने ग्रेड-1 और ग्रेड-2 पदों पर पदोन्नति के पात्र अधिकारियों की सूची गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) को मंत्रालय भेज दी है.
सूची में स्वास्थ्य अधिकारी आशीष भार्गव, उद्यान निरीक्षक मोहम्मद अनवर खान, करुणेश कुमार अरजरिया, सहायक ग्रेड-1 परसराम टांक, भागीरथ कनर्जी और सकेल कुमार लहरिया सहित कुल 17 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. अब शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद इन अधिकारियों की पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शासन की मंजूरी मिलते ही संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे.
