मनभावन टेकरी बन रहा नशेडिय़ों और गंजेडिय़ों का अड्डा

(अरविन्द्र कुमार कपिल) भोपाल। राजधानी भोपाल का मनभावन टेकरी, जो कि एक पर्यटक स्थल है, इन दिनों नशेडिय़ों, गंजेडिय़ों और बदमाशों का अड्डा बन गया है। पहाड़ और हरियाली का मजा लेने के लिए यहां आने वाले लोग गुफाओं और झाडिय़ों में छिपकर नशा करते हैं और आराम फरमाते हैं। जैन मंदिर के कर्मचारी और पुलिस भी इन्हें रोकने में नाकाम हैं.

टेकरी पर गांजे की तस्करी भी हो रही है और पर्यटक आसानी से नशीले पदार्थ खरीद सकते हैं। नशेड़ी दिन भर चट्टानों और गुफाओं में पड़े रहते हैं, जिससे लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक टेकरी पर पार्टियां चलती रहती हैं और गलत काम भी होते हैं, लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.

मंदिर के पुजारी का कहना है कि मनभावन टेकरी एक पर्यटक स्थल है जहां मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग आते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे गलत काम करने वालों को भगाते हैं और पुलिस को जानकारी देते हैं.

बता दें कि 30 अप्रैल 2019 को मनभावन टेकरी पर एक 12 वर्षीय बच्ची की लाश मिली थी, जिसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद भी टेकरी पर आपराधिक गतिविधियां जारी हैं.

थाना प्रभारी बृजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि उन्हें टेकरी पर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वे कार्रवाई करेंगे.

इस मामले को लेकर अभी तक कोई जानकारी पुलिस प्रशासन तक नहीं पहुंची है, लेकिन अब से रोज़ाना पुलिस की एक टीम मनभावन टेकरी पर गश्त करेगी और ऐसे सभी असामजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर सभी को हिरासत में लेगी किसी भी धार्मिक या सामाजिक पर्यटन स्थल पर अवैध रूप से हो रही गतिविधियों के रोकथाम के लिए निरन्तर पुलिस कार्यबद्ध है

– शालिनी दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जोन 3 भोपाल

Next Post

गाजा में हुए इजरायली हमलों में 19 फिलिस्तीनियों की मौत

Thu Apr 17 , 2025
गाजा, 17 अप्रैल (वार्ता/शिन्हुआ) गाजा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में हुए इजरायली हमलों में कम से कम 19 फिलिस्तीनी मारे गए। यह जानकारी गाजा के नागरिक सुरक्षा ने दी। नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ से बुधवार को कहा कि गाजा शहर के उत्तर-पूर्व में अल-तुफ्फा में हसौना परिवार […]

You May Like