FCI के अधिकारियों ने जिले के उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण 

बैतूल। रबी उपार्जन वर्ष 2026- 27 की खरीदी प्रारंभ होने के बाद जिले के एफसीआई अधिकारियों ने भी जिले के सभी उपार्जन केदो पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एफसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह एवं सर्वेयर कोऑर्डिनेटर तन्मय पवार ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आठनेर तहसील के सभी उपार्जन केदो पर पहुंचकर क्वालिटी एवं हुई खरीदी की जानकारी सर्वेयरों एवं खरीदी प्रभारियों से ली है, वहीं उन्होंने नमी मापन यंत्रों की भी जानकारी ली है ।इसके पूर्व दोपहर12:00 बजे सहकारिता विस्तार अधिकारी बैतूल विनय सिंह ने आठनेर तहसील के सभी खरीदी केदो पर पहुंचकर खरीदी की गई मात्रा एवं किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी केंद्र प्रभारी से ली तथा शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

Next Post

समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

Tue May 5 , 2026
नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिला हैंडबॉल संघ नर्मदापुरम द्वारा हैंडबॉल समर कैंप का आयोजन 1 मई से 31 मई तक समेरिटंस स्कूल खेल प्रांगण पर किया जा रहा है। इसमें लगभग 70 खिलाड़ी सुबह 6:00 से 8:00 तक एवं शाम को 5:30 […]

You May Like