खार्कीव के पोल्नाया, नोवोअलेक्सांद्रोव्का पर रूस का कब्जा: रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 21 सितंबर (स्पूतनिक) रूस की सेना ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में पोल्नाया और नोवोअलेक्सांद्रोव्का बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” सेवर सैन्य समूह की टुकड़ियां खार्कीव क्षेत्र में गोलाबंदी सख्त कर रही हैं और नियंत्रण के क्षेत्र को बढ़ा रही हैं। निर्णायक कार्रवाई के तहत खार्कीव क्षेत्र के पोल्नाया और नोवोएलेक्सांद्रोव्का को अपने नियंत्रण में ले लिया है।”

मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में यूक्रेन के 1390 सैनिक मारे गये हैं। इसके अलावा चार हवाई बम, चार हिमार रॉकेट और 634 ड्रोन भी मार गिराए गए हैं।

 

Next Post

सेवा संकल्प अभियान में समाज के हर वर्ग को जोड़ें, लाभार्थियों से संवाद रखें

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को […]

You May Like