मुर्गी के विवाद को लेकर भाई ने बहन के गर्दन में मारा कुल्हाड़ी ।

नवभारत न्यूज बालाघाट

बालाघाट जिले के चांगोटोला थाना क्षेत्र के मोहगांव निवासी फुलवन बाई उयके पति नंदकिशोर उयके उम्र 32 वर्ष को उसके बड़े पिता के लड़के के बीच मुर्गी को लेकर लगभग 8:30 बजे रात्रि में विवाद हुआ ,उस दौरान आरोपी दिलीप पंद्रे दारू के नशा में अपनी बहन फुलवन उयके के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके घर से फरार हो गया ,परिजन द्वारा फुलवन बाई को 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामता ले जाया गया , नाजुक स्थिति को देख जिला चिकित्सालय के रेफर किया गया ,जिला चिकित्सालय पहुंचते पहुंचते मृतिका ने दम तोड़ दी ,जिसका जिला चिकित्सालय बालाघाट में पोस्ट मॉर्डम कर मृतिका के शव को परिजन को सौंप दिया गया ।

 

घटना का सूचना मिलते ही चांगोटोला पुलिस घटना स्थल पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर एस टी एफ एवं डॉग स्कॉट की टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया । वर्तमान समय तक आरोपी पुलिस के पकड़ से फरार है ।

Next Post

कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर ने सीमा पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed Jan 22 , 2025
महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जुटा रीवा का प्रशासन नवभारत न्यूज रीवा, 22 जनवरी, प्रयागराज में महाकुंभ मेला पूरी भक्ति और उल्लास के साथ जारी है. मेले में लाखों श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं. आगामी 29 जनवरी को अमावस्या तथा 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर […]

You May Like