आष्टा। प्रतिबंध होने के बाद भी नगर में अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में प्रतिबंधित चायनीज मांझा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लीला कुशवाहा पिता स्व. मान सिंह कुशवाहा निवासी काछी मोहल्ला के कब्जे से प्रतिबंधित चायनीज मांझे की 4 चखरी बरामद की. जिसकी कीमत 6 हजार रुपए बताई जाती है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित चायनीज मांझे के विरुद्ध आगे कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.
