सूने मकान में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

आष्टा। पार्वती थाना क्षेत्र की पार्वती कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 100 से 125 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार नितिन धनगर 28 सितंबर को अपने परिवार के साथ ग्राम उचावद गए थे. अगले दिन सुबह वापस लौटे तो मकान केदरवाजों के ताले टूटे मिले. अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था. अज्ञात बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण और आठ हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए थे. थाना प्रभारी हरिसिंह परमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान भारत अहिरवार, अभिषेक कुशवाह, चिराग पाठक तीनों निवासी करोंद क्षेत्र थाना निशातपुरा, भोपाल को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया.

 

 

Next Post

विकास के 39 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति

Sat Oct 17 , 2026
सीहोर। नपा परिषद में प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए. बैठक में रखे गए सभी 39 प्रस्तावों पर सहमति बनी. इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और सामुदायिक भवन निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव […]

You May Like

Play sound