वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के हक में है : चिराग

पटना, 05 अप्रैल (वार्ता) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के हक में है।

श्री पासवान ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा जब-जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार कोई ऐसा कानून या ऐसे विधेयक लेकर आई है, जिससे समाज के गरीब लागों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाए तब विपक्ष ने हमेशा इसको लेकर भ्रम फैलाया है। जब नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) आया था तब इन लोगों ने भ्रम फैलाया था।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनने पर भी इन लोगों ने वही काम किया। आज उसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर झूठ बोला जा रहा है कि मुसलमानों के हित में यह नहीं हैं लेकिन मैं मुसलमान समाज के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूं कि आपकी नाराजगी मेरे सिर आंखों पर, वक्त बताएगा कि चिराग पासवान के फैसले आपके हक में थे या नहीं। आने वाले समय में गरीब मुसलमानों के हक में ये विधेयक रहेगा।

 

 

Next Post

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समाज पर होंगे दूरगामी व्यापक प्रभाव: यादव

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल, 05 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विविध प्रकार के सकारात्मक और नकारात्मक सामाजिक प्रभाव हो सकते है। उन्होंने बताया कि शालेय जीवन में जिस प्रकार से विज्ञान के वरदान अथवा अभिशाप होने पर चर्चा की जाती थी, कंप्यूटर और […]

You May Like