कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज : लूट के इरादे से कार रोक खिलाई थी सल्फास की गोलियां

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत राखी एवं कुमगवां के बीच अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से कार को रोककर चालक को सल्फास की गोलियां खिलाई थी। इसके बाद दो बैग लूटकर फरार हो गए थे। चालक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी । मामले में मर्ग जांच के दौरान मृतक और उसके भाई के बीच कॉल पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग से लूट, हत्या का राज खुला। जिसके बाद पुलिस ने अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश सिंह ठाकुर 40 वर्ष निवासी सिंगौरी पाटन 28 मार्च 26 को लगभग 10-30 बजे जहरीली वस्तु का सेवन करने के उपरांत उपचार के लिए पुत्र शिवांश सिंह द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 29 मार्च की रात लगभग 1-20 बजे ओमप्रकाश की मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने ओमप्रकाश सिंह ठाकुर की पत्नी क्रांति ठाकुर, पुत्र शुभांशु सिंह लोधी, पुत्री छति सिंह लोधी, भाई संतोष सिंह लोधी एवं अन्य साक्षियों के बयान दर्ज किए।

मृतक के भाई संतोष सिंह द्वारा मृतक ओमप्रकाश सिंह से घटना समय मोबाइल पर हुयी बातचीत की रिकार्डिंग को डीव्हीडी में प्रस्तुत की गई जिसमें पूरे मामला का खुलासा हुआ। जांच में यह बात सामने आई कि ओमप्रकाश सिंह लोधी दमोह से अपनी नेक्सोन कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 9191 से लौट रहा था व ग्राम राखी एवं कुमगवां के बीच 2 अज्ञात व्यक्ति ने रोककर ओमप्रकाश को सेल्फास की गोलियां खिला दीं एवं कार में रखे 2 बैग आधारकार्ड, पेन कार्ड, पास बुक कीमती लगभग कीमती लगभग 5 हजार रूपये निकाल लिये थे।

Next Post

मेडिकल सीटों की जंग में उतरे लाखों सपने, नीट रिजल्ट जारी

Fri Jul 17 , 2026
इंदौर:राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार देर रात नीट यूजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया. देशभर में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए. अब सफल विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग का […]

You May Like