जल संसाधन विभाग किसानों से जुड़े सभी जल संबंधी कार्य अगले महीने से करेगा ऑनलाइन : विखे-पाटिल

कोल्हापुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री (गोदावरी एवं कृष्णा बेसिन विकास निगम) डॉ. राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने कहा है कि जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) अगले एक महीने के भीतर किसानों से जुड़े सभी जल संबंधी कार्यों की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर देगा।

महाराष्ट्र कृष्णा बेसिन विकास निगम, पुणे के अंतर्गत कोल्हापुर में मुख्य अभियंता (एच) कृष्णा बेसिन जल संसाधन विभाग के संभागीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि विभाग ने कृष्णा और गोदावरी बेसिन विकास निगम से संबंधित लगभग 56,000 एकड़ भूमि अपने नाम दर्ज करा ली है।

उन्होंने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल असमानता को दूर करना जल संसाधन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

श्री विखे-पाटिल ने कहा कि विभाग इस दिशा में भी योजना बना रहा है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध स्थलों पर लगातार कार्यरत रहें, जिससे परियोजनाओं की निगरानी और संचालन अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।

कार्यक्रम में जिले के पालक मंत्री प्रकाश आबिटकर, राज्य योजना मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष ए. राजेश क्षीरसागर, महापौर रूपरानी निकम, राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक, विधायक चंद्रदीप नरके, अशोक माने और अमल महाडिक, पूर्व विधायक संजय घाटगे तथा महाराष्ट्र कृष्णा घाटी विकास निगम, पुणे के कार्यकारी निदेशक डॉ. हनुमंत धुमाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

Next Post

इंदौर में हाथी के हमले का वीडियो आया सामने, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Mon Jul 27 , 2026
इंदौर: एक दर्दनाक हाथी हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना शुरू से आखिर तक कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो चालक हाथी को गुड़ खिलाने के लिए उसके करीब जाता है। तभी अचानक हाथी आक्रामक हो जाता है और […]

You May Like

मनोरंजन