चावल-चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़, दालों में तेजी

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के दाम बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में टिकाव रहा। चीनी और दालों में भी मजबूती रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 40 रिंगिट चढ़कर 4,453 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.24 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब चार रुपये बढ़कर 3,845.87 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,858.19 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे के दाम में भी कमोबेश टिकाव देखा गया और यह 3,313.99 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल औसतन 34 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति में भी 31 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, मूंगफली तेल 17 रुपये और सोया तेल 14 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। पाम ऑयल में छह रुपये और सूरजमुखी तेल में 11 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत करीब पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 33 रुपये और मसूर दाल 16 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। उड़द दाल 18 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। चना दाल की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज तेजी रही। गुड़ की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

सोशल मीडिया पर नाबलिग से दोस्ती कर ऐंठे लाखों रुपए व जेवर

Thu Sep 11 , 2025
सीहोर।सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग को ब्लैकमेल करने का बड़ा मामला उजागर हुआ है. आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीडि़ता से दोस्ती की और बाद में ब्लैकमेल कर कतीन लाख रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वेलरी ऐंठ ली. जब आरोपी ने और अधिक पैसे की मांग की, […]

You May Like