थाईलैंड के साथ सीमा पर संघर्ष में 13 कंबोडियाई मारे गए, 71 घायल

नोम पेन्ह, 26 जुलाई (वार्ता) थाईलैंड के साथ सीमा पर संघर्ष में कम से कम 13 कंबोडियाई मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए। यह संघर्ष तीसरे दिन भी जारी रहा। कंबोडिया के रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के उप-राज्य सचिव और प्रवक्ता माली सोचेता ने एक प्रेस वार्ता में बताया, “पाँच कंबोडियाई सैनिक मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने आगे कहा, “ओड्डार मीनचे प्रांत में आठ नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।”

श्री सोचेता ने आगे कहा कि थाईलैंड के हमलों के कारण कुल 10,307 परिवारों और 35,829 कंबोडियाई लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर अपने घरों से भागना पड़ा है।

 

Next Post

स्नेह धाम भवन में 5 बुजुर्ग पहुंचे

Sat Jul 26 , 2025
इंदौर: आईडीए द्वारा योजना 134 में सीनियर सिटीजन के लिए स्नेह धाम भवन निर्मित किया गया है. इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 25 जून को किया था. उक्त भवन में फिल्हाल 5 सीनियर सिटीजन रहने पहुंच गए है.बड़े शहरों के साथ इंदौर भी सीनियर सिटीजन हाउस और गेस्ट हाउस संस्कृति की […]

You May Like