जनता के बीच पहुंचे निगमायुक्त, बगल में बिठाकर सुनी समस्याएं

जबलपुर: नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को एक बेहद सुखद और संवेदनात्मक तस्वीर देखने को मिली। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संवेदनशीलता की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने न केवल नागरिकों की शिकायतों को सुना, बल्कि उन्हें अपने बगल वाली कुर्सी पर बिठाकर सत्कार के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। निगमायुक्त ने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय में 33 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 6 अतिक्रमण विभाग, 5 भवन शाखा, 3 स्थापना, 2 स्वास्थ विभाग, 2 सम्पदा, 2 जल, 1 योजना, 1 लेखा शाखा, 1 सीवर लाइन, 1 संभाग क्रमांक 01, 1 संभाग क्रमांक 05, 1 संभाग क्रमांक 10 एवं 2 संभाग क्रमांक 15 से संबंधित है समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 1 से 16 तक में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिनका त्वरित निराकरण कराया गया।
कुर्सी का फासला मिटा, बढ़ा भरोसा
आमतौर पर अधिकारी और आवेदक के बीच जो मेज का फासला होता है, आयुक्त अहिरवार ने उसे खत्म कर दिया। जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्गों और महिलाओं को उन्होंने सम्मान के साथ अपने पास बिठाया। बातचीत के दौरान उन्होंने नागरिकों को चाय और पानी भी पिलाया, जिससे वहां मौजूद लोग अभिभूत हो गए। आवेदकों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी बड़े अधिकारी को इतने अपनेपन के साथ बात करते देखा है।
ऑन द स्पॉट समाधान पर जोर
इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि शिष्टाचार के साथ काम पर भी फोकस होना चाहिए।जनसुनवाई में आए विभिन्न मामलों पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश देकर आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई भी करवाई। जनसुनवाई में अपर आयुक्त अरविंद शाह, विद्यानंद बाजपेई, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, अंकिता जैन, शिवांगी महाजन, अंकिता बर्मन, इंद्रकुमार वर्मा, दीपक शर्मा, अभिषेक तिवारी, दिग्दर्श, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, असद, प्रदीप व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

गीता भवन का कलेक्टर- निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर: शहर की आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र गीता भवन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और जन-उपयोगी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से परिसर और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र […]

You May Like