बहरी से लूटी हुई स्कॉर्पिओ बैढ़न में पकड़ाई

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली जंगल में एक स्कॉर्पियो वाहन को कुछ लुटेरों ने लूटपाटकर बैढ़न की तरफ भाग आए थे। जहां लूटपाट की घटना को पीड़ि़त पक्ष ने बाहरी पुलिस को देते हुए सोशल मीडिया पर वहां के फोटो सहित वायरल कर दिया। वही आज उक्त लूट की स्कॉर्पियो गाड़ी कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी रसोई के सामने पकड़ी गई। साथ ही बहरी पुलिस ने तीन संदेशों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है सीधी से पीड़ि़त अपनी स्कॉर्पियो से जयंत की ओर निकले थे, जहां सीधी-सिंगरौली के जंगल में गाड़ी लूट कर भाग निकले। जहां पीड़ि़तों ने घटना की जानकारी बहरी पुलिस को दी। वही गाड़ी की फोटो सहित लूट की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं शिकायत पर बहरी पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार पीछा कर रही थी। जहां पुलिस ने बैढ़न क्षेत्र के पंजाबी रसोई के सामने खड़ी स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। कोई हैरानी इस बात की है कि लूट के आरोपी कोतवाली क्षेत्र में रुके रहे और बहरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। लेकिन हैरानी इस बात की है कि कोतवाली पुलिस को इस मामले की भनक तक नहीं लगी।

Next Post

सवर्ण समाज आरक्षण की मांग को लेकर देशभर में जुटायेगा समर्थन 

Sun Jul 27 , 2025
अशोकनगर। आरक्षण पद्धति के चलते अच्छे अंक वाले बच्चे पीछे रह जाते है और कम अंक वाले बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थान पा लेते है, ऐसा ही हाल नौकरियों में है। जिससे बच्चों में हीन भावना उत्पन्न हो रहीं है और इसी हीन भावना को समाप्त करने के लिए […]

You May Like