गांजा बेचने घूम रहे युवक को दबोचा

जावर। मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 475 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

गौरतलब है कि इन दिनों जिले भर में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के कारोबारियों और जुआरियों अलावा अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसी तारतम्य में जावर पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजलास रोड स्थित घाट वाले महाराज मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है. थाना प्रभारी श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र चौरसिया निवासी बमुलिया रायमल बताया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्याम कुमार, बीएल मालवीय, सुरेश परमार, अनिल चौधरी, नरेंद्र सैंधव, अमित जमरे एवं देवपाल की भूमिका रही.

 

 

Next Post

त्यौहार शांति से मनें, इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sat Nov 7 , 2026
दतिया: त्यौहारों के चलते दतिया जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सड़कों, बाजारों व अन्य स्थानों पर पैदल गश्त किया और कई जगह वाहन चैक किए गए। त्यौहार शांति से मनें, इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like