तारक मेहता… के अय्यर बने इंदौर पुलिस के सहयोगी, बोले नशे से दूर रहो, जीवन को संवारो

इंदौर: टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अय्यर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता तनुज महाशब्दे अब इंदौर पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा जीवन को तबाह करता है, इसलिए समय रहते सतर्क होना जरूरी है.

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में शामिल होकर तनुज महाशब्दे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी बात रखी, उन्होंने कहा “नशा इंसान को भीतर से खोखला कर देता है. एक छोटी सी लत, पूरे परिवार की शांति छीन सकती है. मैं इंदौर पुलिस के इस प्रयास का समर्थन करता हूं और युवाओं से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहें और अपने सपनों को उड़ान दें, इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान को समाज के सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है.

विशेषकर फिल्म और टीवी जगत से जुड़ी हस्तियों का जुड़ना युवाओं को प्रेरित करने में बेहद कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत शहर के स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और झुग्गी क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अब तक कई डॉक्टर, मनोचिकित्सक, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता इस पहल से जुड़ चुके हैं. एडीशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहन है कि ‘नशे से दूरी है जरूरी’ सिर्फ एक मुहिम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है, जिसमें समाज की हर आवाज जुड़ना समय की जरूरत है.

Next Post

भारी बारिश में सीधी -ब्यौहारी राजमार्ग टूटा,15 दिन के लिए बंद किया रास्ता

Fri Jul 18 , 2025
सीधी: अत्यधिक बारिश के चलते सीधी -ब्यौहारी राज्य राजमार्ग के चमराडोल बनास नदी के समीप अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सुधार कार्य हेतु 15 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर वैकल्पिक मार्ग बघवार की ओर से चलाने की व्यवस्था बनाई गई है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम संभाग […]

You May Like