जिले में बुधवार रात से लगातार हो रही वर्षा से नर्मदा, तवा और बारना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रशासन ने तवा, बरगी और बारना बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा है।
वर्षा की स्थिति: बनखेड़ी 70.6 मिमी (कुल 1457.2 मिमी), नर्मदापुरम 39.3 मिमी (कुल 1301.9 मिमी), पिपरिया 34 मिमी (कुल 1314.4 मिमी), माखन नगर 28 मिमी (कुल 784 मिमी), सिवनी मालवा 27 मिमी (कुल 1037 मिमी), इटारसी 24 मिमी (कुल 1144.2 मिमी), सोहागपुर 18 मिमी (कुल 1284 मिमी), डोलरिया 15 मिमी (कुल 992.5 मिमी)।
बांधों से छोड़ा गया पानी: तवा डेम से 25806 क्यूसेक, बरगी डेम से 1097 क्यूमेक और बारना डेम से 5945 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 947 फीट तक पहुंच गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
Next Post
जीएसटी सुधारों से वाहन उद्योग में आयेगी तेजी : सियाम
Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अगली पीढ़ी के सुधारों का वाहन उद्योग ने स्वागत करते हुये गुरुवार को कहा कि इस कदम से वाहन कारोबार को नयी गति मिलेगी। जीएसटी काउंसिल द्वारा बुधवार को मंजूर प्रस्तावों में वाहनों पर करों में भारी कटौती की […]

You May Like
-
7 months ago
कार ने श्रमिकों को कुचला, दो घायल
-
1 year ago
छह साल जूनियर प्रोफेसर को बना दिया प्राचार्य
-
5 months ago
विजय माल्या ने आरसीबी के नये मालिकों को दी बधाई
-
4 days ago
निर्माणाधीन मकान में वृ द्ध की संदिग्ध मौत