मनमोहन सिंह को मरणोपरांत नरसिम्हा राव स्मृति सम्मान

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के नाम पर बने पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आर्थिक क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया है।

प्रतिष्ठान के महासचिव एम अनिल कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान डॉ सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को शनिवार को यहां मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर उन्हें सौंपा गया।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के नाम पर दिए जा रहे इस सम्मान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संदेश में खुशी जताई और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव एवं डॉ सिंह ने देश को उदार आर्थिक व्यवस्था में लाने की पहल की जिससे देश ने तेजी से आर्थिक तरक्की की राह पकड़ी। उन्होंने डॉ सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान दिए जाने पर खुशी व्यक्ति की।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी डॉ सिंह को यह सम्मान दिए जाने पर खुशी व्यक्त की।

Next Post

जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन, पिछली पंक्ति में नजर आए मोदी

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय कार्यशाला में रविवार को ऐतिहासिक जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया जहां वह आम कार्यकर्ता की तरह कार्यशाला की आखिरी पंक्ति में सहज भाव से बैठे दिखाई दिए।   भाजपा […]

You May Like