
मुरैना / ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार तड़के रोजगार सहायक के पहाड़गढ़ मुरैना में छापा मारकर बेहिसाब संपत्ति जब्त की हैं। रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कहरपुर पहाड़गढ़ में पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस की तीन टीमों ने एक साथ शुक्रवार को यह छापे की कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतों के आधार पर रोजगार सहायक रामअवतार धाकड़, मुरारीलाल धाकड़ और रामअवतार की शारदा धाकड़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/25, धारा 12, 13 (1) बी, 13 (2) पीसी एक्ट संशोधन अधि. 2018 एवं भादवि की धारा 109 एवं 120 में अपराध जांच कर पंजीबद्ध किया है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त छापे की कार्रवाई में रोजगार सहायक रामअवतार धाकड़ के यहां से जेसीबी वाहन क्रमांक एमपी06डी 0616, बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी07टीए, एक स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक एमपी06एक 9183, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी06एमएलएट 8909, 166140 रुपए कीमत की बीमा पॉलिसी, दो मकान बरामद किये हैं। छापे की कार्रवाई के दौरान अनावेदक के ग्राम मनोहर पूरा स्थित घर से एक देसी पिस्टल एवं पांच जिंदा राउंड बरामद किये हैं। इसके अलावा सोने के आभूषण 245.21 ग्राम कीमत 1419605, 127000 रुपए का डिनर सेट, महंगी घड़ियां एवं अन्य सामग्री प्राप्त हुई हैं। वहीं उनके कैलारस स्थित मकान से 224700 नगद रुपए नगद, चांदी के आभूषण जिसमें लक्ष्मी आम्र्स और गाय की मूर्ति, चांदी के चार सिक्के, तोड़िया कुल वजन 907.2600 ग्राम कीमत 39925 बरामद की गई हैं। लोकायुक्त एसपी ने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है और टीमें संपत्ति खंगालने में लगी है।
