आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे डिप्टी कमिश्नर, ईओडब्ल्यू का छापा

जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जगदीश सर्बटे संभागीय उपायुक्त के जबलपुर और भोपाल स्थित आवास पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के जबलपुर स्थित घर शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास एवं जबलपुर अधारताल स्थित निजी निवास पर छापामार कार्रवाई की है। संपत्तियां, बैंक खातों, नगदी और आभूषण सहित दस्तावेजों का ईओडब्ल्यू अवलोकन कर रही है। यह कार्रवाई सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई है। सर्चिंग कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की डिप्टी कमिश्नर ने कितनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

Next Post

हजरत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन का 103वां उर्स मुबारक मनाया गया

Tue Jul 22 , 2025
इटारसी। हजरत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहि का 103वां सालाना उर्स मुबारक मंगलवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातः 8:00 बजे जयस्तंभ चौक पर तबर्रुक (प्रसाद) वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। शेख फारुख […]

You May Like