अपनी ही जमीन के लिए संघर्ष और मौत… यह कलंक: सिंघार

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के सांगुल गांव पहुंचकर दिवंगत किसान कालूराम जाट के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना के पीछे प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया।

शोकाकुल परिवार से मुलाकात के दौरान सिंघार ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी सहित अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

सिंघार ने किसान की कथित आत्महत्या को “बेहद दुखद” बताते हुए कहा कि अपनी ही जमीन और सम्मान के लिए संघर्ष करना व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि शासन और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

नेता प्रतिपक्ष ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने स्थानीय एसडीएम को भी विस्तृत जांच के निर्देश दिए और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Next Post

राहत! स्लॉट बुकिंग क्षमता एक हजार से बढ़ाकर 2250 की

Wed Apr 22 , 2026
सीहोर। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर राहत भरी खबर यह है कि अब केंद्रों पर प्रतिदिन खरीदी की लिमिट 1 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 2 हजार 250 क्विंटल कर दी गई है. इस फैसले से अब खरीदी से वंचित रह रहे किसान भी अपनी उपज बेंच सकेंगे.साथ ही […]

You May Like