सिंगरौली : माड़ा थाना पुलिस ने ग्राम बसौड़ा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 412 ग्राम गांजा बरामद किया है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को देहात भ्रमण के दौरान सहायक उपनिरीक्षक अवधेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसौड़ा निवासी जगदीश प्रसाद शाह अपने घर की परछी में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा है।
सूचना पर गवाहों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में लकड़ी के तख्ते के नीचे पन्नी और कागज की पुड़ियों में रखा 412 ग्राम गांजा मिला। उक्त कार्रवाई अवधेश पटेल के नेतृत्व में प्रआर रामसुख यादव, आर आकाश सिंह, राजकुमार सिंह, आविद कुरैशी एवं महेन्द्र यादव ने की। आरोपी जगदीश प्रसाद शाह उम्र 35 वर्ष को न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस देकर मामला विवेचना में लिया गया।
