भोपाल-इंदौर मेट्रो में स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू, 50 रुपए में मिलेगा कार्ड

भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC की सुविधा शुरू हो गई है। अब यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उन्हें 50 रुपए में स्मार्ट कार्ड लेना होगा। कार्ड को रिचार्ज कराने के बाद यात्री मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे।

खास बात यह है कि इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली, मुंबई समेत उन सभी शहरों की मेट्रो में किया जा सकेगा, जहां NCMC सिस्टम लागू है।

यात्रियों को कार्ड से सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यह छूट 20 रुपए से अधिक किराए वाली यात्रा पर लागू होगी।

इसके अलावा भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्री UPI से भुगतान कर QR टिकट महज 30 सेकंड में प्राप्त कर सकेंगे।

इस सुविधा से यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतारों से राहत मिलेगी और मेट्रो का सफर पहले से ज्यादा आसान होगा।

Next Post

टीकमगढ़ में शादी के चार महीने बाद दुल्हन फरार, सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए ले गई साथ

Thu Nov 12 , 2026
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरगुवां गांव में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। यहां शादी के महज चार महीने बाद एक दुल्हन आधी रात को घर से सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई। परिजनों का आरोप […]

You May Like