मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीधी। मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को चुरहट पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर चोरी गया मशरुका बरामद किया है। 6 जून को फरियादी रामजी तिवारी निवासी चुरहट जो कि बूढ़ी माता मंदिर चुरहट में पुजारी हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5-6 जून की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं देवी प्रतिमा से सोने की आंखें, टिकुली, फुलिया, हाथ का कड़ा एवं पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली गई है। प्रकरण में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चुरहट एवं उनकी टीम द्वारा गंभीरता से जांच करते हुए संदिग्ध जितेन्द्र सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बुढ़नवार थाना गोहपारन, जिला शहडोल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई। पूंछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात्रि करीब 2:30 बजे मंदिर का ताला तोड़कर उक्त आभूषण एवं मूर्ति चुराई थी।आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मशरुका बरामद कर लिया गया है।

Next Post

फांसी पर लटका मिला पति, पत्नि पलंग पर मरी हुई मिली, 1 साल पहले हुई थी शादी

Tue Jun 10 , 2025
शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले गांव में एक नवविवाहिता जोडे की मौत की खबर है। पति फांसी के फंदे पर लटका मिला है और उसकी पत्नी पलंग पर मरी हुई पड़ी थी। पत्नी के गले पर रस्सी के निशान है। इस क्राईम सीन को देखकर […]

You May Like