माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन पर टिप्पणी देने की अंतिम तिथि बढ़ी

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने परामर्श पत्र पर ‘6 गीगाहर्ट्ज (निम्न), 7 गीगाहर्ट्ज, 13 गीगाहर्ट्ज, 15 गीगाहर्ट्ज, 18 गीगाहर्ट्ज, 21 गीगाहर्ट्ज बैंड, ई-बैंड और वी-बैंड में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन’ पर टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

ट्राई ने इस पर 28 मई 2025 को परामर्श पत्र जारी किया था। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथियां क्रमशः 25 जून 2025 और नौ जुलाई 2025 निर्धारित की गई थीं।

उद्योग संघों और हितधारकों के अनुरोध पर लिखित टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथियों को क्रमशः दो जुलाई 2025 और 16 जुलाई 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Next Post

इजरायल ने 12 दिनों के युद्ध में ईरान के 1,480 ठिकानों पर किया हमला, 3,500 हथियार गिराए

Wed Jun 25 , 2025
तेल अवीव, 25 जून (वार्ता) इजरायल ने ईरान में अपने 12 दिवसीय व्यापक सैन्य अभियान में 1,480 से अधिक ठिकानों पर हमला किया और लगभग 1,500 हवाई हमले कर 3,500 हथियार गिराए । यह जानकारी इजरायली मीडिया और रक्षा सूत्रों ने बुधवार को दी। ईरान इंटरनेशनल ने इजरायली सेना और […]

You May Like