सीएम डॉ यादव ने शतक: संघ के 100 वर्ष को बताया प्रेरक, राष्ट्र निर्माण के लिए हर नागरिक से देखने की अपील

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ देखने के बाद कहा कि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। उन्होंने इसे एक अत्यंत प्रेरक फिल्म बताते हुए कहा कि यह कृति राष्ट्र के प्रति कर्मप्रधान भूमिका निभाने का आह्वान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत की घटनाओं से प्रेरणा लेकर संघ के संस्थापकों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का संकल्प लिया था। इसी दृष्टि के साथ भविष्य को बेहतर बनाने की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से बाहरी शक्तियों के कृत्यों के विरुद्ध मजबूती से मुहिम चलाई गई और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह फिल्म युवाओं सहित सभी वर्गों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करेगी।

Next Post

यूपीऔर राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई

Tue Mar 3 , 2026
नूह (हरियाणा), 03 मार्च (वार्ता) इंडसइंड बैंक द्वारा पावर्ड डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई 72 द लीग के लीग स्टेज के सबसे रोमांचक अंत में, यूपी प्रोमेथियंस और राजस्थान रीगल्स ने शुक्रवार, 6 मार्च को कुतुब गोल्फ कोर्स में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पांचवें राउंड के आखिर […]

You May Like

Play sound