
भोपाल।जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट कार्यक्रम के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में छीनाझपटी की स्थिति बन गई. मुफ्त का हेलमेट पाने के लिए आपस में जूझने लगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुफ्त के हेलमेट लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और लंबी कतारों में लगे. हेलमेट बांटने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई लोग जल्दी से इसे पाने की कोशिश करने लगे. जिससे छीनाझपटी की स्थिति बन गई. कई ऐसे लोग जिन्हे मुफ्त का हेलमेट तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिल सका, वह सभी मायूस नजर आए. लोगों का कहना रहा कि वह हेलमेट पाने के लिए लंबा समय देकर लाइनों में भी लगे रहे. इसके बावजूद भी उन्हें हेलमेट नहीं मिला. जिन लोगों ने हेलमेट पाने के लिए छीनाझपटी की उन्हें ही हेलमेट मिल पाए. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए शनिवार को सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अटल पथ पर आयोजित नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दो पहिया वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में युवाओं को 2100 हेलमेट वितरित किए गए. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दो पहिया वाहन चालकों मनोज निगम, संदीप बिसेन, सुमित प्रधान, एनसीसी कैडेट सान्या सिद्दीकी और अंजली सिंह को हेलमेट पहनाकर जीवन का संदेश दिया.
