
उज्जैन।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन संजय पुजारी व विकास पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान आकाश पुजारी, दिनेश पुजारी, व शरदचंद्र पुजारी भी उपस्थित थे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा फडणवीस का स्वगात व सत्कार किया गया ।
