आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा: जयशंकर

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आतंकवाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और इसके विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

डॉ. जयशंकर ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के विरूद्ध गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने की समझ बनायी। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद और उसके सभी रूपों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी सख्त और अडिग नीति पर कायम है, और आगे भी रहेगा।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा गया कि आतंकवाद की किसी भी कार्रवाई को युद्ध समझा जाएगा।

Next Post

यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में अफजल ने बनाया 800 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sat May 10 , 2025
दुबई, 10 मई (वार्ता) मोहम्मद अफजल ने शनिवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड को फिर से बनाया। दुबई पुलिस क्लब स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट 29 वर्षीय धावक ने एक मिनट 45.61 सेकंड का समय लेकर स्पर्धा में दूसरा स्थान […]

You May Like