चिकलाना एमडी ड्रग फैक्ट्री केस: महिलाओं-बच्चों को जेल, सस्पेंड एसआई व फर्जी आर्मी आईडी से नेटवर्क की परतें खुलीं

रतलाम। जिले की जावरा तहसील के ग्राम चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद जांच की जा रही हैं। जांच में टीम को कई चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी हैं। उधर कोर्ट ने सरगना दिलावर खान की दोनों पत्नियों फरीदा व शायना (25), बहन मुमताज व बहू फिजा के अलावा एक अन्य को ज्यूडिशियल रिमांड पर रतलाम सर्किल जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में दिलावर की दूसरी पत्नी का एक साल का बेटा और 8 माह का पोता भी शामिल है। दिलावर की बेटी बखमीना की 8 साल की बेटी को परिजन जावरा कोर्ट से अपने साथ ले गए। सूत्रों के अनुसार घर में से सर्चिग में पुलिस को जमीनों से जुड़ी 200 से 300 रजिस्ट्रियां व अनुबंध पत्र मिले हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है कि आखिर किस-किस के नाम है। यहां तक 25 साल की पत्नी को लेकर भी पुलिस को संदेह है कि आखिर बेटी से भी कम उम्र की लड़की से शादी क्यों की।

उधर जिस कमरे में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां से दो साल पहले सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान के नाम का पुलिस आईडी कार्ड मिला है। इसके अलावा दिलावर खान के बेटे अजहर के नाम से इंडियन आर्मी की जम्मू एंड कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। इन दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस ने सस्पेंड एसआई समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

Next Post

इंदौर में इंडिया न्यूजीलैंड महामुकाबला: भारत का तीसरा विकट गिरा,किंग कोहली क्रीज पर मौजूद

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को लेकर इंदौर में जबरदस्त क्रिकेट उत्साह देखने को मिल रहा है. होलकर स्टेडियम के बाहर सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. टीम इंडिया के समर्थन में पहुंचे फैंस ने माहौल को पूरी तरह […]

You May Like