होली अलर्ट: 125 फिक्स प्वाइंट, 66 टीमें गलियों में घूम करेंगी निगरानी

जबलपुर: होली पर्व को लेकर पुलिस पुलिस अलर्ट हो गई है सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहर में 125 फिक्स प्वाइंट, 18 स्ट्राईकिंग रिजर्व प्वाईट एवं सडक़ो पर स्पीड कंट्रोल करने 37 ब्रीथ एनेलाईजर, स्टॉपर प्वाईंट लगाये जायेंगे, साथ ही शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलों के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोबाईल, एवं थानो की चीता पैट्रोलिंग भी लगातार शहर की गली-गली में घूमती रहेगी और हर गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

फिक्स प्वाईटों एवं पैट्रोलिंग के अलावा, शहर एवं देहात मे 45 एफआरवी वाहन तैनात रहेंगी जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचेंगी। पेट्रोलिंग मोबाईलों एवं फिक्स प्वाईन्ट पर 6वीं वाहिनी विसबल की कम्पनी को लगाया गया है । जिला पुलिस बल के लगभग 2000 अधिकारी, कर्मचारी लगाये गये है। साथ ही आरएएफ, क्यूआरएफ, पीटीएस 6वीं वाहिनी व आठवीं वाहिनी के बल को कन्ट्रोलरूम में रिजर्व रखा गया है। 231 का बल‌ बाहर से बुलाया गया है। कुल 3000 से अधिक का फोर्स कानून व्यवस्था संभालेंगा।

Next Post

चूल्हे के पास बैठा था पांच फीट लंबा सांप

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थानांतर्गत ग्राम अंधुआ निवासी मयंक चौधरी के घर में बने मिट्टी के चूल्हे के पीछे सांप बैठा देखकर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। सांयकाल साढ़े पांच बजे मयंक चौधरी ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को […]

You May Like