दूसरे किसानों के खसरों को अपने किसान पंजीयन में जोड़कर फर्जी पंजीयन कराया

भिंड: लहार से बड़ी खबर है। दूसरे किसानों के खसरों को अपने किसान पंजीयन में जोड़कर फर्जी पंजीयन करा लिया गया। लहार के न्यू बस स्टैंड उपार्जन केंद्र से महंत बेयर हाउस चिरौली पर गेँहू का विक्रय किया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार मुद्गल के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।लहार थाना पुलिस ने धारा 420,34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला किसान संचिता पत्नी संजीव निबासी लिधौरा, गिरिजा पत्नी सन्तोष और प्रतीक्षा पत्नी गोबिंद निबासीगण लालपुरा व पुरुष किसान वीरसिंह तोमर पुत्र निरंजन सिंह तोमर थाना दबोह पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है और भी फर्जी बने किसानों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।

Next Post

एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे

Thu Jun 25 , 2026
ग्वालियर:ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ग्वालियर सहित राज्य के अपने एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों की सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरों की स्थापना शुरू कर दी है। लगभग 8.15 करोड़ रुपये की […]

You May Like