मुहाड़ी फाल की गहरी खाई में फंसे दो छात्रों को पुलिस ने बचाया

इंदौर: चौकी कम्पेल क्षेत्र के मुहाड़ी फाल में दो छात्र खाई में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने समय पर सकुशल बाहर निकाला. 19 वर्षीय वरुण बैरवा और लक्की विशाल अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे. इस क्षेत्र में पहले भी 10 मई को पवन श्रीवास्तव नामक युवक की गहरी खाई में डूबने से मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इस स्थान पर सख्त चेतावनी जारी की थी. बावजूद इसके छात्र पुनः उसी खतरनाक जगह पर गए और करीब 500 फीट गहरी खाई में फंस गए.

परिवार की सूचना पर चौकी कम्पेल पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशानुसार रात्रि गश्त दल को तत्काल घटना स्थल पर भेजा था, चौकी प्रभारी सत्येन्द्रसिंह सिसोदियो ने बताया कि पुलिस और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने ड्रैगन ट्रॉर्च, रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों के साथ आवाज लगाकर फंसे छात्रों को ढूंढ़ निकाला.

छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने छात्रों से भविष्य में सावधानी बरतने और खतरे वाले स्थानों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई. मामले में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आसपास के पिकनिक स्थलों पर हादसों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Next Post

मई में प्रदूषण इतना अधिक कभी नहीं रहा : आप

Thu May 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मई के महीने में इतना प्रदूषण कभी नहीं रहा। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने आज एक्स पर कहा ”मई में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) […]

You May Like