सतना:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बिहार के पटना में पुलिस और जांच एजेंसियों ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत हाईटेक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 30 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग परीक्षा के अत्याधुनिक बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर असली अभ्यर्थियों की जगह फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने का खेल खेल रहा था।
विभागीय सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस अंतरराज्यीय गिरोह के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष का एक छात्र भी शामिल है, जिसकी पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।
फिलहाल, पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है, और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े चेहरों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
इनका कहना
हमने इस छात्र के बारे मे पता किया यह 7 जून से छुट्टी पर है इसके परिजन से संपर्क करने की कोशिक की पर को जानकारी नहीं है जानकारी मिलते ही आपको सूचित करेंगे
डॉ सीसी धर
डीन मेडिकल कॉलेज
