
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टंकारिया पंथ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज को नैतिक मूल्यों, सेवा और मानव कल्याण का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कथा आयोजन से जुड़े संतजनों, आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा के समापन पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
