सडक़ हादसों में तीन घायल

जबलपुर:मदनमहल एवं बरेला थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में तीन लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि दीपक रैकवार 32 वर्ष निवासी महाकाली के पास गढ़ा फाटक लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कान्हा ढाबा के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनपी 9916 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये ओवर टेक करते हुये देवेन्द्र लोधी एवं मदन गोपाल की मोटर सायकल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे दोनों को चोटें आ गई।

इसी प्रकार मदनमहल थाने में शत्रुवन कुमार कोल 30 वर्ष निवासी रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दनमहल चौक के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एनबी 2746 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक में बैठी उसकी बहन अन्नू पटेल को चोट आ गई।

Next Post

ट्रेन से कटे युवक की मौत

Sat May 17 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बलेहा तालाब के सामने डाउन ट्रेक पर ट्रेन से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवरी रेल्वे स्टेशन से प्वाइंटसमेन विवेक वर्मा 30 वर्ष निवासी ग्राम तुमड़ा ने सूचना दी कि रात लगभग 2 बजे बलेहा तालाब के सामने डाउन ट्रेक पर […]

You May Like

मनोरंजन