
उज्जैन। महाकाल मंदिर में नेता और अभिनेताओं का आन जाना लगा रहता है। इसके साथ फिल्म अभिनेत्रियों का आना भी निरंतर जारी है। इसी क्र में फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता, गुजराती सिंगर किंजल दवे, साउथ फिल्मों के अभिनेता मोनल गज्जर और पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी बुधवार को उज्जैन आए। सभी ने महाकाल के दर्शन किए। ये अल सुबह यहां पहुंचे और भस्मारती में भी शामिल हुए।
सभी ने बाबा महाकाल की आरती के नंदी हॉल में बैठकर करीब 2 घंटे आनंद लिए। इसके बाद गर्भगृह के बाहर से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। अभिनेत्री उल्का गुप्ता केरल स्टोरी-2 में नजर आई थी। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन कर वह खुद को धन्य हो गई।
