भाजपा की दिल्ली इकाई के मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक,हारी हुयी सीटों पर मंथन

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश की बुधवार को चुनाव प्रबंध समितियों की समीक्षा बैठक हुयी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया और हारी हुई विधानसभा सीटों का आकलन किया।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी प्रभारी बैजयंत जय पांडा की अध्यक्षता में हुयी इस बैठक पार्टी के सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद रामवीर सिंह बिधुड़ी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में दिल्ली विधानसभा की 22 सीटों पर मिली हार के कारणों के साथ-साथ लोगों में पार्टी संगठन के प्रति विश्वास मजबूत करने में हुयी चुक पर चर्चा हुयी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक समितियों के प्रमुख पदाधिकारियों से चुनाव के दौरान अपनायी गयी नीतियों का आकलन और खामियों पर चर्चा हुयी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की 52 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त हासिल की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान 48 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी। बैठक में विधायक, सांसदों ने कार्यकर्ताओं के सहयोग और असहयोग पर राय जाहिर की।
झुग्गी बस्तियों में 50 फीसदी तक वोट हासिल करने को जीत का बड़ा कारण बताया जा रहा है। भाजपा इसे अपने झुग्गी विस्तार अभियान की सफलता से भी जोड़कर देख रही है, जिसे श्री सचदेवा के निर्देशन में प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने अंजाम तक पहुंचाया।

Next Post

अदालत ने पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 दंगे के एक और मामले में दोषी ठहराया

Wed Feb 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को राजधानी की एक विशेष अदालत ने वर्ष1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पश्चिमी दिल्ली के राज नगर में उग्र भीड़ के हमले में पिता-पुत्र हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। दिल्ली की एक विशेष […]

You May Like

मनोरंजन