भोपाल, 20 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मराठा साम्राज्य के प्रतीक मल्हारराव होलकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “मराठा साम्राज्य के शौर्य के प्रतीक, होल्कर वंश के संस्थापक, वीर योद्धा और प्रजावत्सल मल्हारराव होल्कर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उन्होंने कर्तव्यपरायणता, न्याय, सुशासन और जनसेवा के जो आदर्श स्थापित किए हैं, उसका यशगान न केवल मालवा क्षेत्र, बल्कि समूचे राष्ट्र में आज भी गुंजायमान है। उनका संपूर्ण जीवन और शासनकाल सदैव अनुकरणीय रहेगा।”
